binit's friend

my best friends

binit

binit

binit2.

my kersai life

Temple

om

my tour

Temple

Temple

Temple

Temple

binit

binit

Temple

Temple

binit

binit

Jun 24, 2013

mail merge









Jun 21, 2013

अमरनाथ

पहलगाम में शिव ने छोड़ा था अपना वाहन नंदी
अमरनाथ यात्रा जिस पहलगाम से शुरू होती है,
उसके बारे में पौराणिक मान्यता
है
कि देवी पार्वती को अमरकथा सुनाते वक्त
भगवान शिव ने अपने वाहन नंदी को इस स्थान
पर छोड़ा था. पहलगाम से 16 किमी दूर है चंदनवाड़ी. कहते हैं
कि इसी जगह भगवान शिव ने अपनी जटा से
चंद्रमा को अलग किया था, जिससे इस जगह
का नाम पड़ा चंदनवाड़ी. चंदनवाड़ी से 16
किलोमीटर दूर है शेषनाग, जहां शिव ने
त्यागा गले का 'हार'. यहां महादेव ने अपने गले के हार शेषनाग को छोड़ दिया था. शेषनाग से 4.6 किमी आगे है महागुण पर्वत.
महागुण पर्वत पर शिव ने रोका गणेश को.
पौराणिक मान्यता है कि महादेव ने अपने बेटे
गणेश को इसी स्थान पर ठहरने का आदेश
दिया था. महागुण पर्वत से 6 किमी दूर है पंचतरनी.
मान्यता है कि यहां आकर भगवान शिव ने
पंचमहाभूतों यानी धरती, अग्नि, जल, वायु और
आकाश को खुद से अलग कर दिया था. और सबसे
मुक्त होकर भगवान शिव पहुंचे थे इस निर्जन
गुफ़ा में, जहां उन्होंने देवी पार्वती को सुनाई थी आलौकिक अमरकथा.

Jun 11, 2013

100 सवालों के जवाब शादी से पहले पूछे

100 सवालों के जवाब शादी से पहले पूछे


1.अपने पार्टनर का रोमांटिक स्तर समझें। जान लें कि वे प्यार और रोमांस के बारे में क्या सोचते हैं। हो सकता है कि आप प्यार जताने में यकीन रखती हों और वे समझने में यकीन रखते हों। समय के साथ यह रिश्ते की समस्या बन सकती है।

2. भावी पार्टनर से उनकी आर्थिक स्थिति डिस्कस करें। उनसे निवेश, लोन और निवेश के तरीकों पर जरूर बातचीत करें।

3. घरेलू कामकाज कई बार रिश्तों में उलझन की एक बडी वजह बन जाते हैं। अपने पार्टनर से जानें कि घर के काम-काज में उनका क्या योगदान हो सकता है और शादी के बाद वे इसमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कैसे करेंगे।

4. अपने होने वाले पार्टनर से परिवार की शुरुआत करने के बारे में जरूर डिस्कस करें। उनसे पूछें कि वह कब और कितने बच्चे चाहते हैं?

5. उनसे पूछें कि वे शादी के लिए तैयार हैं या नहीं? शादी से यहां मतलब सात फेरों से नहीं, बल्कि उसके साथ जुडे कमिटमेंट से है।

6. क्या वह खुद को पॉजिटिव इंसान मानते हैं?

7. कौन सी बातों से उन्हें गुस्सा आता है?

8. अपने गुस्से को शांत कैसे करते हैं?

9. क्या वह दूसरे की भूल को भूल समझ कर भुला देते हैं या बातें दिल में लंबे समय के लिए लग जाती हैं?

10. ऐसी कौन सी बात है, जिसके लिए वह कभी माफ नहीं कर सकते?

11. क्या वह जरूरी मुद्दों पर बात करना पसंद करते हैं या उन्हें खुद तक सीमित रखते हैं?

12 .क्या वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ले लेते हैं या उन्हें दूसरों पर डालने की कोशिश करते हैं?

13 .किसी आपातकालीन स्थिति को वह कैसे हैंडल करते हैं?

14 .अपने परिवार के साथ उनका कैसा रिश्ता है?

15 .जानवरों के प्रति उनका कैसा व्यवहार रहता है?

16 .अनजान लोगों के प्रति उनका कैसा व्यवहार रहता है?

17.उन्हें अपना भविष्य कैसा चाहिए?

18. यदि कोई पुराना रिश्ता दोबारा उनके जीवन में आए तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी?

19. उनके अनुसार वह करियर की किस ऊंचाई तक पहुंचने का टारगेट रखते हैं?

20. फिलहाल वह अपने करियर में खुद को कहां पाते हैं?

21. फिलहाल वह किस तरह की लाइफस्टाइल जी रहे हैं?

22. किस तरह की जीवनशैली उन्हें आकर्षित करती है?

23. क्या वह धार्मिक प्रवृत्ति के हैं या धर्म में उनकी कितनी आस्था है?

24. रिश्तों में वह अपना वर्चस्व चाहते हैं या बराबरी में यकीन रखते हैं?

25. आपके काम करने से उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं? यदि हां तो क्या आप फुल-टाइम जॉब कर सकती हैं?

26. क्या वह चाहते हैं कि आप घर में रहकर बच्चे की देखभाल करें?

27. क्या वह आपको हाउसवाइफ के रूप में देखते हैं?

28. उनके अनुसार बच्चे के लिए आदर्श पढाई-लिखाई का स्वरूप क्या है?

29. क्या वह बच्चों को परंपरागत शिक्षा देने में यकीन रखते हैं या वह अनुभव के आधार पर सीखने की बात मानते हैं?

30. बच्चों में सामाजिकता को कितना महत्व देते हैं वह, चाहे लडका हो या लडकी?

31. अगर आप वर्किग होंगी तो वह अपने बच्चे का खयाल किस तरह रखवाना चाहेंगे? अपने बच्चे को वह क्रेश में डालना चाहेंगे या घर में बेबी-सिटर पसंद करेंगे?

32. बच्चों के करियर को लेकर आशाएं क्या हैं?

33. घर में बच्चों के लिए अनुशासन के उनके क्या मानक हैं?

34. उन्हें कोई गंभीर बीमारी तो नहीं?

35. क्या उन्होंने कभी एचआईवी टेस्ट करवाया है?

36. उन्हें कोई वंशानुगत बीमारी तो नहीं? उनके परिवार में कोई बीमारी पीढी-दर-पीढी होती रहती है?

37. किसी शारीरिक या मानसिक बीमारी की मेडिकल हिस्ट्री तो नहीं?

38. कभी कोई एक्सीडेंट या ऐसी बीमारी तो नहीं हुई जिसमें जीवन-मृत्यु का सवाल खडा हो गया हो?

39. क्या कभी कोई सर्जिकल ऑपरेशन हुआ है, यदि हां तो क्यों?

40. खुद को स्वस्थ रखने के लिए वह क्या करते हैं?

41. उन्हें कोई क्रॉनिक पेन तो नहीं रहता?

42. क्या उनका कोई मेडिकेशन चल रहा है? यदि हां, तो किसलिए?

43. क्या वह वेजिटेरियन हैं या नॉन-वेजिटेरियन?

44. क्या वह कोई डाइट प्लान फॉलो करते हैं?

45. उनकी हॉबीज क्या हैं?

46. आपकी उच्च शिक्षा के बारे में उनकी क्या राय है? अगर आप दोबारा पढाई करना चाहें तो क्या उनकी इजाजत होगी?

47. बच्चों की शिक्षा के बारे में उनकी क्या राय है? वे उन्हें हॉस्टल भेजना चाहेंगे? इसके अलावा उनसे धार्मिक शिक्षा के पहलुओं को भी डिस्कस कर लें।

48. क्या वे बच्चों की शिक्षा में खुद भी हिस्सेदार बनेंगे?

49. क्या वे कभी विदेश में बसने के बारे में भी सोचेंगे?

50. क्या वे कभी अपने होमटाउन में लौटना चाहेंगे?

51. क्या वे चाहेंगे कि उनके प्रोफेशन के अनुसार उनका परिवार भी उनके साथ शिफ्ट हो?

52. किसी जगह पर बसने से पहले क्या वे आपकी राय भी लेंगे?

53. वे किस तरह के घर में रहना पसंद करेंगे? किसी बडे आरामदायक बंगले में या सादगी से तैयार किए गए फ्लैट में? वे शहर के बीचोबीच रहने की बात सोचते हैं या भीड से अलग रहने में उनकी दिलचस्पी है?

54. उनके दोस्त कौन-कौन हैं?

55. अपने दोस्तों के बारे में उन्हें कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है?

56. अपने दोस्तों के साथ शादी के बाद उनका कैसा रिश्ता रहेगा?

57. लडकियों के साथ उनकी कितनी दोस्ती रहती है?

58. अपनी महिला मित्रों के साथ शादी के बाद उनका कैसा रिश्ता रहेगा?

59. क्या शादी के बाद आप अपने दोस्तों से संबंध बनाए रख सकती हैं?

60. आपके दोस्तों के साथ रिश्ते को किस हद तक पसंद करेंगे वे?

61. क्या वे घर में मेहमानों का आना पसंद करते हैं?

62. जब आपके दोस्त घर आएंगे, तब उनका क्या रवैया होगा?

63. यदि वे किसी और भाषा के ज्ञानी हैं तो क्या वे चाहेंगे कि आप भी उस भाषा को सीखें?

64. क्या वे ट्रैवेल करते हैं, प्रोफेशनल या पर्सनल कामों के लिए?

65. क्या उन्हें वेकेशन के लिए जाना पसंद है?

66. क्या उन्हें पढने का शौक है?

67. उनके अनुसार पति का रोल रिश्ते को निभाने में क्या होता है?

68. पत्नी का रोल क्या होता है?

69. किसी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वे क्या करते हैं?

70. क्या वे अपनी भावनाओं को लिखकर व्यक्त करने में यकीन रखते हैं?

71. यदि वे किसी के साथ कुछ गलत करें तो क्या अफसोस जताते हैं?

72. यदि किसी और ने उनके साथ गलत किया हो तो किस तरह के अफसोस जताने के तरीके में उन्हें यकीन है?

73. वे अपने निर्णय किसी के साथ बातचीत करके लेना पसंद करते हैं?

74. क्या वे कभी अपशब्दों का प्रयोग करते हैं?

75. क्या उनके दोस्त कभी अपशब्दों का प्रयोग करते हैं?

76. उन्हें अपने शादीशुदा रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेने में कोई गुरेज तो नहीं?

77. यदि अपने रिश्ते में कोई दिक्कत आ जाए तो वे उसे कैसे सुलझाएंगे?

78. मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक उत्पीडन की उनकी परिभाषा क्या है?

79. क्या उन्हें किताबें पढना पसंद है?

80. क्या उन्हें फिल्में देखना पसंद है?

81. क्या उन्हें विडियो गेम/कंप्यूटर गेम्स पसंद हैं?

82. दिन में वे कितनी देर टीवी देखते हैं?

83. वे मनोरंजन के लिए क्या करते हैं?

84. काम के बाद वे क्या करना पसंद करते हैं?

85. क्या वे स्मोक करते हैं?

86. क्या वे कभी किसी लत के शिकार हुए हैं?

87. क्या वे ड्रिंक करते हैं?

88. क्या वे कभी रीहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज करवा चुके हैं?

89. क्या वे व्यायाम करते हैं, यदि हां तो किस प्रकार के व्यायाम करना उन्हें पसंद है?

90. उनकी परवरिश किस तरह के माहौल में हुई?

91. उनके अंदर कौन सी आदत ऐसी है जिसे वे पारिवारिक कह सकते हैं?

92. अपने परिवार के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी है?

93. कौन-सी बातों को वे अपनी खूबियों में शामिल करते हैं?

94. कौन-सी बातों को वे अपनी बुराई मानते हैं?

95. क्या वे एबॉर्शन में यकीन रखते हैं?

96. होमोसेक्सुअलिटी के बारे में उनकी क्या राय है?

97. क्या वे मानते हैं कि विज्ञान ईश्वर की ताकत को चैलेंज कर सकता है?

98. क्या उनके कोई सेक्सुअल पार्टनर्स रहे हैं?

99. क्या उन्होंने कभी किसी रिश्ते में बेईमानी की है?

100. क्या वे आपको अकेले बाहर जाने देंगे?

नोट- यदि 50 से कम जवाब आपके अनुसार हैं तो यह रिश्ता निभाना मुश्किल होगा; यदि 50-75 सवालों के जवाब आपके अनुसार हैं तो रिश्ता आपके लिए उपयुक्त है; यदि 75 से ज्यादा सवालों के जवाब आपके अनुसार हैं तो रिश्ता आपके लिए बहुत अच्छा है। (ये सवाल मनोवैज्ञानिकों से बातचीत पर आधारित हैं)

Jun 9, 2013

28 Rules For English Spelling